उत्तराखंड के नए CM ने 24 घंटे में पलट दिया फैसला, अब कुंभ के लिए नहीं होगी कोई रोक-टोक

उत्तराखंड के नए CM ने 24 घंटे में पलट दिया फैसला, अब कुंभ के लिए नहीं होगी कोई रोक-टोक

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ​तीरथ सिंह रावत ने कुंभ को लेकर नई व्यवस्था जारी कर दी है. अब इसके तहत कुंभ के लिए कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा. इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी को भी ताक पर रखते हुए साफ कहा है कि अब कुंभ में आने वालों के लिए कोई रोक-टोक नहीं होगी.

उत्तराखंड की गद्दी पर बैठे हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अभी कुछ ही दिन हुआ है, ऐसे में अभी से वो अपने फैसले पलटने की पंक्ति में खड़े हो गए हैं. सबसे पहले त्रिवेंद्र सरकार के समय में 4 साल पूरे होने पर पूरे प्रदेश की हर विधानसभा में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी थी. बात कम, काम ज्यादा की तर्ज पर सरकार पूरे प्रदेश में 4 साल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में थी, जिसके लिए पहले खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐलान किया था.

आज उसी कार्यक्रम को पूर्ण करने के लिए मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश भी जारी कर दिए थे, लेकिन शाम होते होते मुख्य सचिव ने एक नया आदेश जारी कर दिया कि जिस कार्यक्रम को करने के आदेश सुबह जारी किए गए थे वो अब नहीं होंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks