
एटा – थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, करीब पांच दिन पूर्व किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार, अपहृत बालिका सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मिरहची पुलिस द्वारा थाना मिरहची पर पंजीकृत *मुअसं- 53/21 धारा 366, 363 भादवि* में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* वादी श्री प्रमोद कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी बुलेट थाना गंगीरी जनपद अलीगढ़ द्वारा थाना मिरहची पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 08.03.2021 की शाम को वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को लोकेश पुत्र सतबीर निवासी बुढाना थाना मिरहची जनपद एटा बहला फुसलाकर भगा ले गया है, इस सूचना पर थाना मिरहची पर *मुअसं- 53/21 धारा 363, 366 भादवि बनाम लोकेश* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष मिरहची को निर्देशित किया गया। दिनांक 13.03.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक लोकेश को अपहृता के साथ कासगंज बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
1- लोकेश पुत्र सतबीर निवासी बुढाना थाना मिरहची जनपद एटा