सरकार में भ्रस्ट लचर कानून व्यवस्था से आम जनता को न्याय पाना हुआ मुश्किल

भाजपा सरकार में भ्रस्ट लचर कानून व्यवस्था से आम जनता को न्याय पाना हुआ मुश्किल

जिले में गिर रही है लाशें शराब पकड़ने तक सीमित जिले की पुलिस कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

♦️रीवा से अव तक कि बड़ी खबर
शिवराज में जिले के भ्रस्ट पुलिस प्रशासन के चलते खोखली कानून व्यवस्था में इसी तरह से कानून का गला घोंटा जाता रहा तो अपराधी तत्वों का हौसला दिनों दिन बढ़ने के साथ ही गरीब एवं मजदूर वर्ग के लिए न्याय पाना मुश्किल होगा।
जिले में हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है एक के बाद एक लगातार हत्या की वारदात हो रही है और पुलिस कातिलों का सुराग बीते 1 सप्ताह के अंदर नही लगा पा रही है जिले में अलग-अलग तीन हत्याएं हो गई और sp केवल इनाम घोषित करते रह गए आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस के हाथ एक भी वारदात के कातिल नहीं लगे हद तो तब हो गई जब शहर में एक वृक्षाटन करने वाली वृद्ध महिला की हत्या कर लूट को अंजाम दिया गया गनीमत है कि एसपी ने वृद्ध महिला की हत्या में कातिलों पर इनाम घोषित नहीं किया इसकी वजह शायद मितिका का भिखारी होना था गौरतलब है कि सिविल लाइन थाना अंतर्गत कोठी शिव मंदिर के सामने झोपड़ी में रहकर भिक्षा टंकर पेट पालने वाली महिला सावित्री सिंह पिता जागेश्वर सिंह 70 वर्ष की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई अज्ञात कातिल ने झोपड़ी में घुसकर सो रही वृद्धा के सिर पर ईंट से तीन चार वार कर मौत की नींद सुला दिया वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल ने वृद्धा द्वारा भिक्षाटन कर पेटी में संजेाय हुए नगदी को लूटने झोपड़ी से अपने साथ पेटी उठा ले गये घटनास्थल से 100 मीटर दूर कोर्ट के पास वृद्धा की पेटी मिली है पुलिस ने बताया कि पेटी टूटी हुई थी उसमें कितनी राशि थी बताया नहीं जा सकता।
परिवार के लोगो पर पुत्री ने लगाया आरोप
वृक्षाटन करने वाली मृतिका के पुत्री ममता सिंह भी रीवा कोठी कंपाउंड में फूल माला की दुकान लगाती है ममता का कहना है कि जमीनी विवाद पर उसके परिवार के लोगों ने मां की हत्या कर दी वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे पर देखकर अनुमान लगाया है कि कोई लूट के इरादे से हत्या की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है या फिर हमेशा की तरह दिखावटी कार्यवाही शुरू कर दी है।

एस पी का इनाम भी नही आया काम कातिल का पता लगाने दो जिले की हवा में मार रहे तीर
जिले के गोविंदगढ़ में सेल्समैन अरविंद तिवारी निवासी अरगट थाना रामनगर जिला सतना की हत्या कर दी गई अज्ञात लुटेरों ने लूट को अंजाम देने 2 मार्च को वारदात की थी जिस पर आईजी डीआईजी सहित रीवा सतना के एसपी मौके पर गए और एसपी रीवा ने कातिलों पर ₹10000 का इनाम घोषित कर दिया मजे की बात यह है कि लूट को अंजाम देने वाले कातिल गिरोह का सुराग लगाने दो जिलों की पुलिस लगी हुई है लेकिन 10 दिन गुजरने के बाद भी एस पी द्वारा घोषित इनाम कारगर साबित नहीं हुई और दोनों जिले की पुलिस हवा में तीर चला रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks