दिव्यांगजनों के चेहरे खिले 11दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकल

*दिव्यांगजनों के चेहरे खिले 11दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकल*

*कानपुर*

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने विकलांग एसोसिएशन के सहयोग से आज विभाग द्वारा संचालित कृतिमअंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत 11 ट्राई साईकिल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश बाजपेयी के हांथों वितरित कराया। अखिलेश बाजपेयी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनो के लिए संवेदनशील है और उनके पूनर्वास के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर कहा जानकारी देते हुऐ कहा सरकार की योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ मिलना एक उपलब्धि है। समय समय पर सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए विकलांग एसोसिएशन शिविर का आयोजन करती रहती है । शहर के समस्त दिव्यांगजन अपनी किसी भी समस्या के समाधान के लिये मोबाईल नम्बर 9838111506 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

आज मोइनुद्दीन बंगाली शर्मा,अतुल शुक्ला,विवेक कुमार,मुनीर अहमद, रन्नो, मेहकशा,महादेवा, मन्जू देवी, शराफत आदि दिव्यांगजन को उपकरण वितरण किय़े गये।
आज के ट्राई साईकिल वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेश बाजपेयी,विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार,अरविंद सिंह .प्रशान्त कुमार,राहुल कुमार,अल्पना कुमारी,जौहर अली, बंगाली शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks