
खैर पुलिस ने तहसील मोड़ से धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अलीगढ़ खैर कोतवाली इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 7:00 बजे पुलिस टीम तहसील मोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को मय अर्टिगा कार सहित तहसील मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दलबीर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी इस्लामनगर सादाबाद जिला हाथरस बताया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।