महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी,लूट हत्याये को लेकर दिया ज्ञापन

महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी,लूट हत्याये को लेकर दिया ज्ञापन
शिकोहाबाद रोड़ पर कांग्रेसियो ने चक्का जाम
एटा महिला कांग्रेस की बैठक संस्कार वाटिका शिकोहाबाद रॉड पर महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष प्रीत लता लोधी के गेस्ट हाउस पर हुई ।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल ,प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ,प्रदेश सचिव जिला प्रभारी कौशलेंद्र यादव,जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी मौजूद रहे बैठक का संचालन योगेश राजपूत जिला महासचिव ने किया बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रेम पाल सम्राट ने की ।
जितेंद्र बघेल राष्ट्रीय सचिव गुजरात प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस सरकार में जनता परेशान है हत्याएं लूट बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं महंगाई चरम सीमा पर है युवाओं रोजगार के लिए भटक रहा है और यह सरकार अच्छे दिखा दिन दिखाकर जनता को बुरे दिन में ले आए योगेश दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष जोनल इंचार्ज ने कहा की जिला पंचायत चुनाव के लिए सभी वार्डों के प्रभारी जल्द से जल्द कर दिए किए जाएं और सभी बड़ों से आवेदन जिला अध्यक्ष के पास जल्द से जल्द जमा हो किए जाएं और चयन कमेटी के द्वारा प्रत्याशी का चयन किया जाए और कहा कि आज मन की बात सुनाने वाले जनता के गरीब की मन की बात क्यों नहीं सुन रहे 2 करोड़ों युवाओं को रोजगार देने की वजह युवाओं से रोजगार छीन लिया गया है आवाज दर-दर भटक रहा है और इस देश की जनता सब समझ चुकी है आने वाले समय में जनता इनको समय पर जवाब देगी
कौशलेंद्र यादव प्रदेश सचिव जिला प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समस्त भाड़ा पर प्रभारी नियुक्त कर जल्द से जल्द जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया युवा कांग्रेस जन सक्रियता से जुट जाएं और पंचायत चुनाव में मुख्य रूप से भाग ले और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करें गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष ,ठाकुर अनिल सोलंकी जिला उपाध्यक्ष ,विनीत पाराशर शहर अध्यक्ष ,आदर्श मिश्रा डेनी ने कहा कि पूरे जिले में जिला पंचायत के प्रत्याशी उतारे जाएंगे कुछ आवेदन आ चुके हैं उन पर विचार कर प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि हमारे देश में वर्तमान समय में महंगाई अपने चरम सीमा पर है आम आदमी अपने रसोई का बजट पूरा करने में अक्षम है गैस की भर्ती कीमती और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं देश की बेरोजगारी चरम सीमा पर है महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है ज्ञापन देने वालों में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता अंबेडकर ,चोब सिंह धनगर पूर्व जिला अध्यक्ष ,भाग्यश्री देवी ,मिथिलेश जाटव ,नैना शर्मा एडवोकेट ,निशत सैफी ,किरण देवी ,उमा देवी , रानी ,उषा देवी, कमलेश ,सोनी, लक्ष्मी, अमीना खान ,सुनीता देवी, गगन सविता, वीरेंद्र चौहान, भूरी सिंह दिवाकर ,राजेश यादव ,डॉ सुरेंद्र स्वेरी सविता ,अशोक पालीवाल, नौशाद अली ,नीरज मिश्रा, नारायण सिंह ,राजेश कुमार यादव ,रामदास लोधी, संदीप वाल्मीकि, जावेद अख्तर, सुभाष सागर पूर्व सभासद ,विकास राठौर ,शत्रुघन सिंह चौहान आशू यादव ,भोले गुप्ता, चंद्रकांत गांधी,राहुल राना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks