
*- झोलाछाप द्वारा दी गई दवाई के कैपसूल के अंदर निकले लोहे के कीले।* —————————- *मैनपुरी* —————————- *कुरावली बस अड्डा के पास हो रही नकली दवाओ की बिक्री* *- प्रमुख दुकान से मरीज ले गया कैपसूल, अंदर निकले लोहे के कीले* *कुरावली/मैनपुरी।* नगर का प्रमुख स्थान अस्थाई रोडबेज बस अड्डा के सामने एक झोलाछप द्वारा अपनी दुकान पर नकली दवाओ की बिक्री जमकर की जा रही है। इस प्रमुख दुकान पर फोड़ा, फुन्सी, चोट, जलने आदि की दवाई दी जाती है। इस दुकान से जब मरीज दवाई ले गया दवाई के अंदर कुछ कैपसूल भी थें। जब कैपसूल को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर लोहे के कीले निकले। यह खबर जब सोशल मीडिया पर बायरल की गई तब उस मरीज और दुकान चलाने वाले झोलाछाप डाक्टर के बीच पंचायत होने के बाद लेनदेन करके मामले को शांत कर दिया गया। अब प्रशन केबल यह रह गया कि नकली दवा बेचने वाले क्या ऐसे ही बीच बाजार में बैठकर दवा बेचते रहेगे। नगर के सबसे ज्यादा प्रमुख स्थान अस्थाई रोडबेज बस अड्डा के सामने नगर के एक प्रतिष्ठित डाक्टर के नाम से एक झोलाछाप द्वारा एक क्लीनिक के रुप में दुकान चलाई जा रही है। इस दुकान पर क्षेत्र के गांव चन्द्रपुरा निवासी एक मरीज दवाई लेने आया झोलाछाप द्वारा उस मरीज को उपचार देकर दवा दे दी गई। यह दवाई को लेकर वह घर चला गया जब दवाई ने असर भी नही दिखाया। जो दवाई झोलाछाप के द्वारा मरीज को दी गई थी उसके अंदर कुछ कैपसूल भी थें। मरीज के घर किसी ने एक कैपसूल को खोल दिया तो उसके अंदर लोहे के तीन कीले निकले। जो एक आम आदमी के स्वास्थ्य के लिए बहतु ही ज्यादा हानिकारिक थें। वहीं सूत्र बताते है नगर में यह झोलाछाप अपनी दुकान के माध्यम से अपनी जेब को ज्यादा गरम करने के लिए नकली दवाई की बिक्री कर रहा है। जब कैपसूल में कीले निकले तो उस मरीज के परिचित ने यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी तब जाकर कुछ हलचल हुई। झोलाछाप और मरीज के बीच बैठक हुई। और कुछ लेनदेन करके मामले को रफा दफा कर दिया गया। अब प्रश्न यह उठता है यह मामला तो रफादफा कर दिया गया। लेकिन इस दुकान से दवाई लेने वालो को इंसाफ कहां मिला। *क्या कहते है सीएमओ मैनपुरी* इस प्रकार के मामले की जानकारी है। इस पूरे मामले में जो जानकारी प्राप्त हुई है। उसके अनुसार जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा मामला पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- *डॉ. ए.के. पांडेय सीएमओ मैनपुरी।*