त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस लाईन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई समीक्षा बैठक
थाना क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए माहौल खराब करने वालों पर करें दंडात्मक कार्रवाई

एटा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ0 विभा चहल, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में जनपद के थाना प्रभारियों के साथ आगामी पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एक आवश्यक बैठक की। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मतदान केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर क्षेत्रीय लोगों के साथ वार्ता अवश्य की जाए।
डीएम, एसएसपी ने कहा कि प्रस्तावित आरक्षण सूची विकास खंड कार्यालय सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर संभावित प्रत्याशियों के अवलोकनार्थ चस्पा कर दी गई है। शस्त्र लाइसेंस अधिक से अधिक जमा कराना सुनिश्चित करें, इसके साथ ही क्षेत्र के अराजकतत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहनी चाहिए। शासन के निर्देशानुसार आगामी एक सप्ताह में अवैध शराब के खिलाफ मजिस्ट्रेट, पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।