
*#Etah….* *राज्य महिला आयोग की सदस्य रामसखी कठेरिया ने सुनी महिला उत्पीड़न समस्याएं* ◾राज्य महिला आयोग उ0प्र0 की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने कहा कि राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदकों की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर महिला उत्पीड़न के मामलों हेतु जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। शासन का प्रयास है कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, उनकी सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक थाने में की जाए। ◾महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने गुरूवार को एटा जिले के पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में पहुंचकर महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। ◾गैस्ट हाउस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 22 महिला उत्पीड़न संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किए गए। ◾इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी नगर राजकुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, महिला थानाध्यक्ष कंचन कटियार, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।