जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची को किया जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची को किया जारी

एटा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 विभा चहल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2021 में ग्राम पंचायत प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों, क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पदों, जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों एवं ग्राम पंचायत के प्रधान पदों के आरक्षण एवं आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2021 से 03 मार्च 2021 तक करने के निर्देश दिये गये है। यह प्रकाशन ग्राम पंचायत कार्यालय, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट के सूचना पट पर लगाकर तीन दिवस तक प्रकाशित किया जायेगा।

डीएम ने सूचित किया कि यदि कोई व्यक्ति जिसे किसी प्रस्ताव के विरूद्ध कोई आपत्ति हो वह प्रस्तावों के प्रदर्शन की उक्त अवधि को सम्मिलित करते हुये प्रकाशन की तिथि से 08 मार्च 2021 तक कार्यालय या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेगा। आपत्ति प्राप्त करने की अवधि की समाप्ति के अगले दिन समस्त आपत्तियाॅ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एकत्र कर आगामी दो दिवस के अन्दर प्रत्येक आपत्ति का निस्तारण शासन द्वारा गठित निम्नलिखित समिति द्वारा किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks