
विहिप/बजरंगदल ने सन्त रविदास जयंती पर किया समरसता कार्यक्रम।
–विहिप दे रही हैं रैदास समाज को सम्मान:-राकेश त्यागी।
एटा,
संत रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सरस्वती शिशु मंदिर रेलवे रोड स्थित सभागार में सामाजिक समरसता कार्यक्रम संपन्न कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्रीमान राकेश त्यागी आगरा से आकर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने किया। मंचासीन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पचौरी, बजरंग दल के विभाग संयोजक देवेंद्र लोधी मौजूद रहे ।इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमान राकेश त्यागी ने कहा कि आज पूरे विश्व में संत रविदास जयंती का आयोजन विस्व हिंदू परिषद कर रहा है ।संत रविदास जी का जन्म बनारस में हुआ था ।और उन्होंने हिंदू समाज को तोड़ने और बांटने वालों के खिलाफ विधर्मियो का विरोध किया ।संत रविदास जी ने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। यह उनका संदेश रहता था। हिंदू समाज ऊंच-नीच की जातिवाद की भावना से उठकर कार्य करना होगा ।संत रविदास जी रैदास समाज से थे। रेदास समाज के खिलाफ जिन लोगों ने दमनकारी नीति अपनाई।विहिप ने उनकी रक्षा की ।रैदाससमाज को लगातार विधर्मियो द्वारा तोड़ने और उनका उत्पीड़न करने उन्हें अपमानित करने, मंदिरों में पूजा पाठ करने से रोकने जैसी घटनाएं समय-समय पर होती रही। और हिंदू समाज से उन्हें अलग करने का प्रयास विधर्मी करते रहे। लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने ज्यादा समाज के लोगों को संत रविदास जी के नेतृत्व में हमेशा सम्मान दिया। इनकी रक्षा सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद हमेशा ही खड़ा रहा। भारत बहुत जल्द ही विश्व गुरु बनने जा रहा है। और इसे कोई नहीं रोक सकता ।भारत विश्व गुरु बनते ही हिंदू समाज को पूरा सम्मान देगा ,और जातिवाद से उठकर हिंदू समाज एक मंच पर भगवा रंग में रंग जाएगा ।इस अवसर पर अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास जी जयंती सामाजिक समरसता को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष एवं संत रविदास जी के जन्म पर कार्यक्रम करते हैं। जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ ने कहा कि संत रविदास जी को हम पूजते हैं। भारत माता की जय बोलते हैं ।श्रीराम की जयकारा बोलते हुए हम सामाजिक समरसता के तहत सभी समाजों को साथ लेकर उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं।इस अवसर पर बजरंग दल के विभाग संयोजक देवेन्द्र लोधी ने कहा कि सामाजिक समरसता का उदय समाज से ही हुआ है। और समाज में ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर हमें कार्य करना होगा। विहिप हमेशा ही सामाजिक समरसता के तहत हिंदू समाज को भगवामय बनाने का प्रयास जारी रखता है ।और हिंदू समाज की रक्षा- सुरक्षा ,राष्ट्र की रक्षा ,सुरक्षा, के लिए सहयोग करता रहता है। गौ रक्षा और धर्मांतरण जैसे अनैतिक कार्यों पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल हमेशा उनका विरोध करता है। और ऐसी नीति अपनाने वाले विधर्मियो के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आवाज उठाता रहता है ।इस अवसर पर एडवोकेट योगेश सक्सेना ने विभाग समरसता के ऊपर बहुत ही सुंदर गीत गाया। और डोली सक्सेना ने भी एक गीत देशभक्ति के ऊपर गाया। इस अवसर पर उपस्थित नंदिनी गुप्ता, कल्पना गुप्ता ,अर्चना सक्सेना, निशा चौहान जिलासंयोजका दुर्गा वाहिनी, जिला संयोजिका मातृशक्ति शीला देवी ,नगर उपाध्यक्ष मातृशक्ति, रीता सक्सेना ,विनोद ,कुलदीप गुप्ता ,हेमंत पांडे ,सुभाष ,ब्रजेश, रामतीर्थ वाष्णेय ,योगेश कुमार, नगर संयोजक अनुज मिश्रा, योगेश कुमार सक्सेना एडवोकेट, मथुरा प्रसाद, रंजीत कुमार, अमन जैन, पवन कुमार लोधी, एडवोकेट राम राजपूत, नितेश जोशी,सुरेश, आशीष वर्मा, अंशुमान जौहरी, सचिन दुबे, लोकपाल, अमित बाल्मीकि जिलासमरसता प्रमुख, मथुरा प्रसाद, शीशपाल सिंह, आशीष वर्मा ,अनुज दिक्षित ,मनीष वर्मा, हरीश प्रताप सिंह, आदेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।