
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.02.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त संत सिंह पुत्र हरिशंकर निवासी मोहल्ला पछाया जाटवान कस्बा राजा का रामपुर जनपद एटा जो परिवाद स0 130/21 धारा 138B विद्युत अधिनियम में वारंटशुदा अभियुक्त है को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही को जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- संत सिंह पुत्र हरिशंकर निवासी मोहल्ला पछाया जाटवान कस्बा राजा का रामपुर जनपद एटा