
न्यूज़ माइंस राष्ट्रीय पत्रिका के स्वामी एवं सम्पादक धर्मेंद्र कुमार प्रेमी का असमायिक निधन!
श्री प्रेमी के निधन से न्यूज़ माइंस परिवार में शोक की लहर दोड़ गयी। श्री प्रेमी निडर एवम् निर्भीक पत्रकार के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अहम रोल रखते थे। आज न्यूज़ माइंस परिवार ने अपने सम्पादक को खो दिया। श्री प्रेमी शीघ्र ही न्यूज़ माइंस चैनल को टेलिविज़न पर लाने की तैयारी में लगे हुए थे।
न्यूज़ माइंस परिवार की तरफ से श्री प्रेमी जी को बहुत बहुत श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से उनके परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना करते हैं।