
एटा।अधिवक्ता संघ जिला एटा के संयोजक मोहम्मद इरफान एडवोकेट के दीवानी न्यायालय स्थित कार्यालय पर देश व न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार बा पेट्रोल डीजल गैस की बेतहाशा बढ़ोतरी कीमतों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्री ज्ञान सिंह बघेल चोब सिंह धनगर मोहम्मद इरफान रहे जिन्होंने न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा की जब माननीय उच्च तम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एक सांसद का पद ग्रहण करते हैं और उनके पद पर आसीन रहते हुए निर्णय सरकार व सरकारी तंत्र को पहले से ही अवगत करा दिए जाते हैं इसी प्रकार जिला न्यायालय में भी जमानत बा दीवानी मामलों में स्थगन आदेश बिना रिश्वत के 70% लोगों को नहीं मिल रही इससे महसूस होता है कि भ्रष्टाचार हमारी न्यायालयों में भी चरम सीमा पर है इस संबंध में 2 सूत्रीय ज्ञापन भी महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित करते हुए अपर जिला अधिकारी एटा को अपर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में दर्जनों अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रस्तुत किया और आशा व्यक्त की की महंगाई कम होगी तथा न्यायालय में भ्रष्टाचार भी समाप्त होना चाहिए इस मौके पर मुख्य रूप से उपरोक्त वक्ताओं के साथ आलोक राजपूत रामनिवास यादव योगेश बघेल दिनेश कुमार एडवोकेट राघवेंद्र यादव मोहम्मद फैजान महिपाल वर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे