नरेंद्र मोदी के नाम पर क्यों बना दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम? अमित शाह ने बताई वजह

नरेंद्र मोदी के नाम पर क्यों बना दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम? अमित शाह ने बताई वजह

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित मोटेरा स्टेडियम अब देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन चुका है। यही नहीं ढांचे में बदलाव के साथ ही अब इसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा। यह सरदार वल्लभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के तहत आएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव के तहत क्रिकेट के अलावा फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और लॉन टेनिस समेत तमाम खेलों के लिए भी जगह होगी। कहा जा रहा है कि ओलिंपिक में होने वाले तमाम खेलों के लिहाज से यहां इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। स्टेडियम के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्पोर्ट्स एन्क्लेव की भी आधारशिला रखी।

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तहत बने विशाल स्टेडियम में 1.32 लाख दर्शक मैच देख सकेंगे। अब तक कोलकाता का ईडन गार्डन ही देश का सबसे बड़ा स्टेडियम था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्टेडियम को जनता को समर्पित करते हुए कहा, ‘यह स्टेडियम पीएम नरेंद्र मोदी की कल्पना है, जिसके बारे में उन्होंने गुजरात के चीफ मिनिस्टर रहने के दौरान सोचा था। तब वह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।’ उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम ईको फ्रेंडली विकास का भी एक उदाहरण होगा।

राष्ट्रपति ने होम मिनिस्टर अमित शाह, गुजरात के डेप्युटी चीफ मिनिस्टर नितिन पटेल और खेल मंत्री किरेन रिजिजू की मौजूदगी में स्टेडियम का उद्घाटन किया। अमित शाह ने स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर यह भी बताया कि इसका नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर ही क्यों रखा गया है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसका नाम प्रधानमंत्री जी पर रखने का फैसला लिया है। यह मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था।’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks