यहां न तो ग्लव्ज है, न मास्क है और न ही सेनेटाइजर

*कहने को संक्रमण रोग चिकित्सालय लेकिन संक्रमण से बचाव की कोई व्यवस्था नही*

*दो प्रभारियों के बावजूद चौपट है व्यवस्था*

*यहां न तो ग्लव्ज है, न मास्क है और न ही सेनेटाइजर*

गोरखपुर । गर्मी के इस मौसम में अगर आप को उल्टी दस्त का संक्रमण हो जाए तो आप भूल कर भी संक्रमण रोग चिकित्सालय में न जाएं क्योंकि कोरोना संक्रमण के इस काल में यहां न तो ग्लव्ज है, न मास्क है और न सेनेटाइजर ही उपलब्ध है। यहां की व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। साथ ही यहां दिन के समय कोई जिम्मेदार डॉक्टर मौजूद नही रहता पूरी व्यवस्था फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ़ के भरोसे चलती है।
प्रभारी चिकित्सक के रूप में यहां डॉ0 सतीश सिंह और डॉ0 सी0वी0 यादव की तैनाती है लेकिन डॉ0 सतीश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पर तो डॉ0 सी0वी0 यादव अक्सर वीआईपी ड्यूटी में होते हैं।
बता दें कि गर्मियों के मौसम में इस संक्रमण रोग चिकित्सालय में मरीजों का आना बढ़ जाता है क्योंकि उल्टी दस्त से संक्रमित मरीज का यहां बेहतर इलाज होता है।
चिकित्सालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले माह 49 मरीज़ यहां इलाज के लिए आए जबकि इस महीने अभी तक 16 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।
बहरहाल इस संबंध में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के सारे ऑपरेशन उसी बिल्डिंग से संचालित हो रहे हैं और ऐसा संभव नहीं है कि वहां ग्लव्स मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध न हो, फिर भी वह अपने स्तर से इसकी जांच करवाएंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks