
संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान।
“वृक्ष लगाए हर परिवार, प्रकृति को दे उपहार”
एटा- 23 फरवरी 2021 संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी 2021 तक देश भर में वृक्षारोपण एवं संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर की 3000 शाखाओं ने लगभग 200000 पौधे लगाए और साथ ही उन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण लिया जिसमें निरंकारी मिशन की ब्रांच एटा ने भी भाग लिया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया। जिन्होंने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और संपूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया।
यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया। पिछले वर्ष इसी दिन 1320 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी। सन् 2003 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई। जिसका शुभारंभ स्वयं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने कर कमलों द्वारा किया और यह संदेश दिया कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है यह देशव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समय-समय पर अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अतिरिक्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुरातन स्मारको, समुंद्र तथा नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। बाबा जी का यही संदेश था कि आने वाले वर्षों में भी ऐसी सेवाएं रुकनी नहीं चाहिए।
आज वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रण प्रेरणा दे रही है। कि जीवन तभी सार्थक है जब यह दूसरों के काम आए। संत निरंकारी मिशन अनेक वर्षों से समाज कल्याण के कार्यों में कार्यरत है। वर्तमान में मिशन अपनी समाज कल्याण की शाखाएं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सशक्तिकरण के अनेक कार्य कर रहा है। समाज कल्याण की इन सेवाओं का आधार सदा से ही सद्गुरु की अपार कृपा और मार्गदर्शन रहा है।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नीव सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने 2010 में रखी थी। तथा इससे पहले भी 23 फरवरी को बाबा जी के जन्म दिवस के अवसर पर अनेक क्षेत्रों में सामाजिक कार्य होते रहे हैं।
इस लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संत निरंकारी मिशन के प्रत्येक जोन, ब्रांच, गांव, कस्बे में रहने वाले सभी सेवादार परिवार द्वारा अपने अपने नजदीक चिन्हित स्थान पर पौधे लगाए गए। तथा उनको गोद भी लिया गया ताकि आने वाले वर्षों में यह सभी गोद लिए वृक्ष जीवित रहें और प्राकृतिक को एक सुंदर उपहार दे सके।
युग दृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में मेरे हरदेव एक किताब जो बाबा जी के जीवन को सुंदरता और गहराई को शामिल करती है 2019 में मानवता के लिए समर्पित की गई थी। संत निरंकारी मिशन 23 फरवरी 2021 को मेरे हरदेव पुस्तक का ऑडियो रूप में प्रमोशन कर रहा है।
संत निरंकारी मिशन के द्वारा मानवता की भलाई के लिए यह कार्य निरंतर संत निकाली चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में जारी है और सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आगे भी जारी रहेगा।