राकेश टिकैत ने बदला अपना बयान, कहा- किसान न जलाएं अपनी फसल

राकेश टिकैत ने बदला अपना बयान, कहा- किसान न जलाएं अपनी फसल

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े संयुक्त किसान मोर्चा का किसान आंदोलन गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार चल रहा है. यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर 28 नवंबर से लगातार चल रहे किसान आंदोलन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कर रहे हैं.

टिकैत के फसल कुर्बान करने के आह्वान पर बिजनौर में एक किसान ने अपनी पूरी की पूरी फसल जला दी थी. इस पर राकेश टिकैत ने कहा है कि यह तरीका ठीक नहीं है. टिकैत ने कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं है. इससे नुकसान होता है. हमने अभी केवल यह आव्हान किया है कि किसान आंदोलन के लिए अपनी एक फसल कुर्बान करने को तैयार रहें. इसका मतलब यह नहीं है कि फसल में आग लगा दें, नहीं.

आंदोलन के लिए जरूरत पड़ी तो किसान फसल का मोह छोड़ने को तैयार रहें. हालांकि अभी आंदोलन उस स्थिति में नहीं है. यह आव्हान बहुत ही विपरीत स्थिति के लिए किया गया था. उन्होंने किसानों से अपील की है कि आवेश में आकर अभी ऐसा कोई कदम न उठाएं. उन्होंने कहा कि खेतों में भी काम प्रभावित न हो, इसके लिए हमने रणनीति तैयार कर ली है. किसान नंबर-बारी से आंदोलन स्थल पर आते रहेंगे और फिर जाते रहेंगे. इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि जो किसान आंदोलन में रहेगा, गांव वाले उसके खेत का, उसके काम का पूरा ध्यान रखेंगे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks