एक शादी समारोह में रोटी बनाते समय उसपर थूकने वाला युवक को गिरफ्तार

एक शादी समारोह में रोटी बनाते समय उसपर थूकने वाला युवक को गिरफ्तार

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक शादी समारोह का ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर हर कोई हैरान रह जाएगा। जहां समारोह में रोटी बनाते समय उसपर थूकने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद तमाम हिंदू संगठनों में रोष है। सभी लोग अपने अपने स्तर से इस कुकृत्य करने वाले नानबाई की तलाश में जुट गए थे। हालांकि हिंदू जागरण मंच ने नानबाई के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर देते हुए गिरफ्तारी की मांग भी की थी।

जानकारी मुताबिक मेरठ की एक समाज सेविका यशोदा यादव इस नानबाई को ढूंढती हुई उस तक पहुंच गई और उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

यशोदा यादव नानबाई को उसके ठेकेदार शकील के घर से पीटती हुई सड़क तक ले आई और फिर पुलिस को सौंप दिया। इस नानबाई की पहचान लिसाड़ी गेट थाना इलाके के समर गार्डन निवासी नौशाद के रूप में हुई है।

वहीं आरोपी नौशाद का कहना है कि बीती 16 फरवरी की रात उसने अरोमा गार्डन में हुई एक शादी के दौरान वहां पर रोटियां बनाई थी, जिसमें उसने ये कुकृत्य किया है। फिलहाल नौशाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने रोटी पर क्यों थूका और इस मिशन में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks