COVID-19 : उत्तर प्रदेश में कोरोना के 55 नए केस, 3214 पहुंचा आंकड़ा

 

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 155 नए मामले सामने आए। इनमें अकेले आगरा के ही 36 हैं। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3214 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को मेरठ, फिरोजाबाद, नोएडा और झांसी में एक-एक मरीज की मौत हो गई। नोएडा में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है। अब तक प्रदेश में कुल 66 जानें कोरोना के कारण जा चुकी हैं।

इस समय प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 68 जिले हैं। बुधवार को फतेहपुर जिला भी कोरोना संक्रमित हो गया। वहां कोरोना के दो मरीज पाए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 137 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए। अब तक 1387 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक हुईं 66 मौतों में से सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुई हैं। इसके बाद मेरठ में 10, मुरादाबाद में सात, कानपुर में छह, मथुरा में चार, फिरोजाबाद में चार अलीगढ़, झांसी और गाजियाबाद में दो-दो मौतें हुई हैं। लखनऊ, अमरोहा, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर, श्रावस्ती, बरेली, कानपुर देहात, मैनपुरी, बिजनौर, एटा प्रयागराज और नोएडा  में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बीते 24 घंटों में आगरा में 36, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 10, नोएडा में 18, कानपुर नगर में दो, पीलीभीत में एक,मुरादाबाद में तीन, वाराणसी में एक, जौनपुर में एक,बागपत में तीन, मेरठ में 12,बुलंदशहर में चार, आजमगढ़ में एक, फिरोजाबाद में छह, बांदा में चार, मिर्जापुर में एक, सीतापुर में दो, प्रयागराज में तीन, मथुरा में नौ, बदायूं में एक, रामपुर में एक, मुजफ्फरनगर में दो, अमरोहा में एक, कासगंज में एक,इटावा में एक, संभल में पांच, गोंडा में एक, श्रावस्ती में एक, बहराइच में दो,  जालौन में दो, झांसी में पांच, देवरिया में एक,अमेठी में दो और फतेहपुर में दो के साथ 155 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

शुक्रवार को 137 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं
अब तक 3214 संक्रमित मरीजों में से 1387 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 261, लखनऊ के 165, गाजियाबाद के 56, नोएडा के 121, लखीमपुर के चार, कानपुर नगर के 51, पीलीभीत के दो, मुरादाबाद के 75, वाराणसी के 21, शामली के 27, जौनपुर के पांच, बागपत के 16, मेरठ के 65, बरेली के छह, बुलंदशहर के 33, बस्ती के 24,हापुड़ के 21, गाजीपुर के छह, आजमगढ़ के आठ, फिरोजाबाद के 77, हरदोई के दो, प्रतापगढ़ के छह, सहारनपुर के 127, शाहजहांपुर का एक, बांदा में तीन, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, मिर्जापुर के दो, रायबरेली के आठ, औरैया के 12, बाराबंकी का एक, कौशाम्बी के दो, बिजनौर के 21, सीतापुर के 17, प्रयागराज का एक, मथुरा के पांच, रामपुर के 16, बदायूं के 13, मुजफ्फरनगर के 19, अमरोहा के 26, भदोही का एक,कासगंज के तीन, इटावा के दो, संभल के छह, उन्नाव का एक, कन्नौज के चार, संतकबीरनगर के दो, मैनपुरी के चार, गोंडा के  दो, मऊ का एक, एटा के तीन, अलीगढ़ के 10, श्रावस्ती के तीन, बहराइच के आठ और बलरामपुर का एक हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks