मोदी नगर में कांग्रेसजनों द्वारा अपनी प्रिय नेता राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत

मोदी नगर में कांग्रेसजनों द्वारा अपनी प्रिय नेता राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा का जोरदार स्वागत
मोदी नगर 21 फरवरी । गत दिवस शनिवार को शहर कांग्रेस कमेटी मोदी नगर के तत्वावधान में शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का दिल्ली से बघरा में किसानों की महा पंचायत को संबोधित करने के लिए जाते समय मोदी नगर में बाबा डॉ भीम राव अम्बेडकर सहाब की प्रतिमा बस अड्डे पर स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या कांग्रेसजन इंतजार करते हुए । कांग्रेसजनों की प्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा 1=45 बजे मोदी नगर पहुँची ,यहाँ इनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा, कांग्रेस गाजियाबाद जिला महामंत्री राधाकृष्ण, शहर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मंजुला शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव सुनील कुमार शर्मा, ईंशात सहगल, नानक चन्द वर्मा, सेवा दल अध्यक्ष संजीव सैन, मंजू राणा, बीना ठाकुर, नन्द किशोर शर्मा,श्री ओम शर्मा, आत्मा प्रकाश, राम प्रवेश शर्मा, हरबीर महरोल, हरविंदर भूटानी, दीपक प्रजापति, डी के बाली, इंदिरा शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, शिवांश, मनीष कुमार सागर, ममता शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, मुकुल गर्ग, सतीश अग्रवाल, सतीश गौतम, धर्म पाल सिंह भारती, विनय कुमार, सुरेश कुमार दौसा, अरूण कुमार शर्मा, निर्माल पाल, अनूप सिंह, अभय शर्मा, निखिल, प्रमोद महाजन, सतबीर त्यागी, शिव सागर पाण्डे सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks