बंगाल में कोकीन के साथ BJP की चर्चित युवा नेता गिरफ्तार, कार से लाखों रुपये का ड्रग्स बरामद-BJP नेता प्रोबीर डे भी गिरफ्तार

चाल चरित्र चेहरा! बंगाल में कोकीन के साथ BJP की चर्चित युवा नेता गिरफ्तार, कार से लाखों रुपये का ड्रग्स बरामद-BJP नेता प्रोबीर डे भी गिरफ्तार

BJP’s in style youth chief Pamela Goswami arrested with cocaine in Bengal
**पश्चिम बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से कई लाख रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गोस्वामी की कार में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिला है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कार में कोकीन लेकर जा रही भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी कार के अंदर भारी मात्रा में कोकीन लेकर जा रही थी। बाद में पुलिस ने उसके एक दोस्त और बीजेपी नेता प्रोबिर कुमार डे को भी न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है।

आज तक की खबर के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से कई लाख रुपये की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गोस्वामी की कार में बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिला है।

पुलिस को पहले से ही पामेला के ड्रग की लत के बारे में जानकारी थी।
इसी बीच आज पुलिस ने चेकिंग के दौरान न्यू अलीपुर इलाके में सड़क पर उनकी कार को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें पामेला के बैग और कार से 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उनके करीबी सहयोगी और भाजपा नेता प्रोबीर कुमार डे को भी गिरफ्तार कर लिया।

पामेला गोस्वामी की कार से बरामद की गई कोकीन की कीमत बाजार में लाखों रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं, आज जब पुलिस ने पामेला को रोका और उनके कार की तलाशी ली तो उस समय उनके साथ एक केंद्रीय सुरक्षा बल का जवान भी था, जो उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया था। कोलकाता पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks