यूपी में 81 नए मरीज
10 लाख टीकाकरण वाला पहला राज्य
जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

#Lucknow…
यूपी में 81 नए मरीज
10 लाख टीकाकरण वाला पहला राज्य
जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार
देश में तीन करोड़ से अधिक कोविड जांच करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। यूपी में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 181 को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 2587 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 98.12 प्रतिशत हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूपी देश में 03 करोड़ से अधिक जांच करने वाला पहला राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में 30037025 मरीजों की जांच हो चुकी है। बुधवार को 120384 नमूनों की जांच की गई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों में से 692 होम आइसोलेशन और 211 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks