
*#Kanpur….* *उन्नाव कांड में हत्या की एफआईआर दर्ज* *◾बुआ-भतीजी के शव पहुंचे गांव* ◾शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि ◾सरकार उठाएगी रोशनी के इलाज का खर्च ◾गांव में भारी फोर्स तैनात ◾यूपी के उन्नाव जिले में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। ◾तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। ◾पुलिस की शक की सुई गैरों के साथ ही किशोरियों के अपनों पर भी घूम रही है। ◾पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता ने लिखा है कि घटनास्थल पर मृतका और उसकी भतीजी के गले में दुपट्टा लिपटा मिला था। ◾पिता ने लड़कियों के मुंह से झाग निकलने की बात भी कही है। ◾पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ◾उन्नाव मामले में दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर्स ने जहरीले पदार्थ के सैंपल को लैब में जांच के लिये भेज दिया है।