
टाइम मैग्जीन के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद और 5 भारतवंशी हस्तियां शामिल
‘टाइम’ मैग्जीन की ओर से जारी की गई दुनियाभर के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद और भारतीय मूल के पांच अन्य व्यक्ति भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें ट्विटर की वकील विजया गड्डे और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक भी शामिल हैं। भारतीय मूल की अन्य हस्तियों में ‘इंस्टाकार्ट’ की संस्थापक और सीआईओ अपूर्वा मेहता और गैर लाभकारी “गेट अस पीपीआई“ की कार्यकारी निदेशक शिखा गुप्ता और गैर लाभकारी “अपसोल्व“ के रोहन पवुलुरी शामिल हैं।