डायरी के पन्नों से आतंकियों की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश

*#Lucknow…* *डायरी के पन्नों से आतंकियों की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश* ◾अंग्रेजी-मलयालम में लिख रखा था पूरा प्लान व कोडवर्ड ◾हिंदू संगठनों के विरोध करने वालों को देते थे सुरक्षा ◾एक धमाके से साफ हो सकता है 30 मीटर का इलाका ◾डायरी के पन्नों पर साजिश का खुलासा ◾छात्रों का करते थे ब्रेन वॉश ◾छात्रों को जोड़ने के लिए स्टूडेंट फेडरेशन भी बना रखा ◾देशभर में हमले की साजिश रचने में गिरफ्तार पीएफआई के कमांडर अंसद बदरुद्दीन और फिरोज खान ने एसटीएफ की पूछताछ में कुबूल किया है आतंक फैलाने की साजिश साल भर पहले रची गई थी। इसमें भीड़ पर बड़े पैमाने पर हमले की योजना थी। इसे सीएए और एनआरसी के हिंसक आंदोलन को असफल होने के बाद अंजाम देना था। मगर, पीएफआई के कई नेताओं की गिरफ्तारी व कोविड-19 के कारण लॉक डाउन के चलते साजिश टाल दी गई थी। उस साजिश को इसी फरवरी के अंत में अंजाम देना था। ◾एसटीएफ के अफसरों के अनुसार दोनों के पास इससे जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें एक साल पहले की डायरी के पन्ने पर आतंकी हमले की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी का जिक्र है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks