नाबालिग को अगवा करने की कोशिश में 3 सैन्यकर्मी हिरासत में

नाबालिग को अगवा करने की कोशिश में 3 सैन्यकर्मी हिरासत में

श्रीनगर
जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस ने तीन सैन्‍यकर्मियों को हिरासत में लिया है। उन पर 9 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा करने की कोशिश और छेड़छाड़ का आरोप है। घटना बांदीपुरा जिले की बताई जाती है। इस मामले को लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट भी किया है।

बांदीपुरा के एसएसपी राहुल मलिक ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई और उन्‍हें हिरासत में ले ल‍िया गया है। एसपी ने संवेदनशील मामला होने के कारण तीनों के नामों का खुलासा नहीं किया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि तीनों ने नाबालिग को कार में खींचकर बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग जुट गए और तीनों को पुल‍िस के हवाले कर दिया गया।
दोषियों को मिले कड़ी सजा: महबूबा
इस पूरे मामले पर महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘बांदीपुरा में स्‍थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि 3 सैन्‍यकर्मियों ने 9 साल की एक लड़की को अगवा करने की कोशिश की और छेड़छाड़ की। अब उसके परिवार पर एफआईआर वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। यह इंसाफ का मजाक है। इस मामले में तुरंत निष्‍पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि उन्‍हें सख्‍त सजा दिलाई जा सके।’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks