उड़नखटोला में आई दुल्हन

*उड़नखटोला में आई दुल्हन।* *बच्चों की उचित मांग पूरी करना का पिता का धर्म* (शिवपाल सिंह यादव) अलीगंज तहसील के छोटे से गांव कैल्ठा में चौधरी मुख्त्यार सिंह यादव के साधारण से व्यक्ति के बेटा शिवपाल सिंह यादव ने उनके नाम को रोशन करते हुए,अलीगंज क्षेत्र में बेहतर शिक्षा के लिए सर्वप्रथम मुख्त्यार सिंह डिग्री कॉलेज खोलकर इंटर के बाद की शिक्षा के लिए स्थानीय बच्चों को उच्च शिक्षा देने का संकल्प लिया,इसी संकल्प को आगे बढाया शिवपाल सिंह के दो बेटों गौरव यादव और आर्यन यादव ने,चौधरी मुख्त्यार सिंह डिग्री कॉलेज के अलावा नर्सरी बच्चों के लिए एसबीएस स्कूल खोलकर बच्चों को बचपन से ही बेहतर शिक्षा देने का सफल प्रयास कर क्षेत्र में शिक्षा के मंदिरों के संकल्प को आगे बढाया।शिवपाल सिंह यादव के छोटे बेटे आर्यन यादव की शादी मैनपुरी से हुई,बारात 16 फरवरी को गई,औऱ17 तारीख को शिवपाल आर्यन जब अपनी बहू को उड़नखटोला से लेकर अपने कॉलेज प्रांगण में बने हैलीपैड पर उतरा तो कौतूहल से नजारा नजर आ रहा था,लोंगो में इस मंजर को देखने की ललक देखने लायक थी।आर्यन के पिता शिवपाल सिंह यादव ने दिल से खुशी जाहिर करते हुए,कहा कि बच्चों की उचित मांग की पूरा करना हर उस पिता का धर्म है जो वास्तव में उनकी उचित मांग को पूरा करने में सक्षम है।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks