पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लहराया परचम ! बीजेपी-अकाली दल साफ, बठिंडा में टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड

पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस ने लहराया परचम ! बीजेपी-अकाली दल साफ, बठिंडा में टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड

पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी का डंका जमकर बजा है. बुधवार को घोषित किए गए नतीजों में नगर निगम और नगर पंचायतों में कांग्रेस पार्टी का दबदबा देखने को मिला. कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है. नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है.

इन निकाय चुनावों के नतीजे इसलिए भी खास हो जाते हैं, क्योंकि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन की शुरुआत पंजाब से ही हुई थी. ऐसे में इन्हें कृषि कानूनों पर एक लिटमेस टेस्ट माना जा रहा था.

अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनके मुताबिक ये स्थिति है:

• बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1
• मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, AAP 4, निर्दलीय 10
• कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2
• पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 1
• अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks