विश्व धरोहर कालका-शिमला हैरिटेज रेललाइन का होगा निजीकरण, तैयारियां शुरू

विश्व धरोहर कालका-शिमला हैरिटेज रेललाइन का होगा निजीकरण, तैयारियां शुरू

केंद्र की मोदी सरकार हिमाचल प्रदेश की अंतराष्ट्रीय धरोहर कालका शिमला हैरिटेज रेललाइन के निजीकरण की तैयारी कर रही है. देशभर में 4 ऐसे अंतराष्ट्रीय धरोहर को निजी हाथों को सौंपा जाएगा. इसी कड़ी में कालका-शिमला रेलवे लाइन को भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारियाँ चल रही हैं. हिमाचल का शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक, पश्चिम बंगाल का सिलीगुड़ी-दार्जिलिंग, तमिलनाडु का नीलगिरी और महाराष्ट्र का नेरल-माथेरान ट्रैक इसमें शामिल है. ये सालाना करीब 100 करोड़ रुपये घाटे पर चल रहे हैं.

सोलन से गुजरने वाले इस ट्रैक को लेकर निजी हाथों पर सौंपने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेता कुलराकेश पंत ने नाराजगी जताई है. कहा कि रेलवे और सरकार के पास शायद इतने समझदार और कुशल अधिकारी नहीं हैं. इस वजह से विश्व धरोहर रेल मार्ग बिकने जा रहा है. सोलन के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सरकारी उपक्रमों को बेचती जा रही है. ऐसे में अब सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने का कलेंडर जारी कर दे. उन्होंने कहा कि अब सामाजिक संस्थाओं को एक होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाने की आवश्यकता है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks