
लखनऊ
राजधानी में शातिराना तरीके से ठगी करने वाला गिरफ्तार।
महिलाओं से संबंधित ट्रस्ट बनाकर उसके माध्यम से करता था ठगी।
बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रस्ट चला कर महिलाओं को टारगेट कर उनसे करता था ठगी।
महिलाओं से मोटी रकम लेकर फरार हो गया था शातिर ठग।
2018 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था आरोपी।
पकड़ा गया आरोपी 2016 से चला रहा था फर्जी तरीके से ट्रस्ट।
आरोपी आम जन को ट्रस्ट के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर कर चुका है करोड़ों की ठगी।
अलीगंज पुलिस ने ठगी के मामले में 2 साल से वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।।