
18 फरवरी को अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग विमला बाथम कलेक्ट्रेट के सभागार में करेगी समीक्षा राज्य महिला आयोग विमला बाथम द्वारा महिला उत्पीड़न व सुरक्षा सम्बन्धी प्रकरणों पर जनसुनवाई करेगी
गाजियाबाद 17 फरवरी (चमकता युग) । जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद विकास चंद ने जानकारी देते हुए बताया है कि18 फरवरी को महात्मा गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट, में अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग विमला बाथम द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं व महिला उत्पीड़न एवं सुरक्षा सम्बन्धी प्रकरणों पर समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई की जायेगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद ने जन सामान्य से आह्वान करते हुए कहा है कि सम्बन्धित शिकायतकर्ता अपनी समस्यायों के निराकरण के लिए अपने लिखित प्रार्थना पत्र सहित उक्त समीक्षा बैठक में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।