नयागांव पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 17.02.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अलीपुर पैट्रोल पम्प व सराय अहगत ठेका अंग्रेजी शराब के पास से अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके संबंध में थाना नयागांव पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर तरह से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- राजीव लोधी पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम सराय अहगत पशु अस्पताल के पास थाना नयागांव जनपद एटा।
2- सतेंद्र पुत्र सुरेश सिंह निवासी महमदपुर नयागांव एटा।

बरामदगी-
1- एक अवैध तमन्चा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
2- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks