
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 05 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार, 1950 रुपये व ताश पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन अवैध जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को 1950 रुपये व तास पत्तों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 16.02.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पांच जुआरियों को 1950/- रुपये व ताश के पत्ते सहित नगला सिमरा के नाले के पास से समय करीब 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु0अ0सँ0 20/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-
- जितेंद्र पुत्र बाबूराम
- सुघर सिंह पुत्र रामनिवास
- जोगेंद्र पुत्र रामतीर्थ
- यादराम पुत्र हवलदार
- हंसराम पुत्र मलखान
निवासीगण ग्राम नगला सिमरा थाना नयागांव जनपद एटा। बरामदगी–
1- 1950 रुपये व तास के पत्ते।