
अमांपुर में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में फेरे ले परिणय सूत्र में बंधे 7 जोड़े।
राजा सुहेलदेव जयंती समारोह पर 7 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ।
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत हुआ कार्यक्रम।
अमांपुर । कस्बे में राजा सुहेलदेव जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंर्तगत विकासखंड परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 7 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। सामूहिक विवाह समारोह में कुमारी नीतू और श्रीनिवास, पूनम और सुनील, शोभा और योगेश, नीलम और सुनील, नेहा और योगेश, राजबेटी और कोशल, रतनेश और देवेन्द्र का उनकी धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। वर वधू को क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र प्रताप वर्मा, खंड विकास अधिकारी रामायण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, उप खंड विकास अधिकारी अमान रहमान, चेयरमैन चांद अली खान, व्लाक प्रमुख शैलेश यादव, अधिशासी अधिकारी सरदार निर्मल सिंह, एडीओ पंचायत साहब सिंह, पीसी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिओम वर्मा, अवनीश सोलंकी, भाजपा मंडल महामंत्री संजय सोलंकी, सुनीता राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, हिदेश सर्राफ, डॉ भगवान सिंह, जागन सिंह सोलंकी, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहन गुप्ता, पुष्पेद वर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, आकाश गुप्ता सर्राफ, दीपक सोलंकी, राहुल चौहान, घनश्याम ठेकेदार, दीपक जोशी, सहित आदि लोग सामूहिक विवाह के साक्षी बने। सभी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। 7, जोड़ों का उनकी धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में कुल 7 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। 5 जोड़ो की शादी बौद्ध धर्म व 2 जोड़े की शादी हिन्दू धर्म की रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर निर्धन कन्याओं को उनके जरूरत का घरेलू सामान व उपहार आदि देकर विदा किया। वही कस्बे के महिला-पुरुष ने कन्यादान लिया। कार्यक्रम का संचालन वीरी सिंह शाक्य ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी गंगा प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक परवेन्द्र सिंह, एसआई श्याम सिंह यादव एसआई बलवीर सिंह मय पुलिस बल के तैनात रहे।