
*#Etah….* *कार का इंजन फाड़कर गाटर कार में घुसा* *◾एक का हाथ कटा चार लोग गंभीर रूप से घायल* ◾थाना कोतवाली मलावन क्षेत्र के अंतर्गत गांव सैंथरी की घटना ◾साइड डिवाइडर के इंजन फाड़कर गाटर कार में घुसा प्रभारी निरीक्षक मलावन प्रवीण कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र कप्तान सिंह उम्र 25 वर्ष रघुराज पुत्र जगदीश उम्र 24 वर्ष और हरिकिशन पुत्र पप्पू सिंह उम्र 35 वर्ष के साथ एक और अज्ञात व्यक्ति कार में सवार थे। यह लोग मैनपुरी से एटा की ओर जा रहे थे जैसे ही इनकी कार मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैंथरी गांव पर पहुंची, किसी अज्ञात कारणवश अनियंत्रित होकर के हाईवे के किनारे लगे साइड डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि डिवाइडर जो कि लोहे का था, कार के इंजन को चीरते हुए पीछे तक आर पार निकल गया। कार के अचानक डिवाइडर से टकराने से अज्ञात युवक का हाथ कटकर डिवाइडर से लटक गया था। उसे गंभीर हालत में सीधा आगरा रैफर किया गया है। वहीं इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति का कटा हुआ हाथ घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ था।