सेना भर्ती: आगरा में फर्जी दस्तावेजों के साथ 15 युवक गिरफ्तार

*#Agra….* *सेना भर्ती: आगरा में फर्जी दस्तावेजों के साथ 15 युवक गिरफ्तार, पांच की कोविड रिपोर्ट गलत* ◾आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही सेना भर्ती रैली में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने आए 10 युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से आठ ने शारीरिक परीक्षा दे दी थी, जबकि एक का फिजिकल होना बाकी था। वहीं एक का पंजीकरण नहीं हो पाया। ◾पुलिस ने कोविड-19 की फर्जी रिपोर्ट बनाने वाले पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ◾आरोपी अभ्यर्थियों ने कासगंज की भर्ती में शामिल होने का प्रयास किया। यह लोग फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा कर लाए थे। इसके बाद फर्जी कोविड-19 रिपोर्ट भी बनवा रहे थे। ◾एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपियों में लव कुश, प्रदीप, कुलदीप, सनी, गौरव, विनीत, रोहित, सचिन, हितेश, जयप्रकाश, शिव कुमार निवासी फर्रुखाबाद, सोनू खान, नवीन, फिरोज और मुनीर निवासी गांव अरसेना, थाना सिकंदरा हैं। यह सभी आरोपी भर्ती देखने आए थे। बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर और हापुड़ के रहने वाले हैं। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks