मंदिर की जमीन हड़पने के लिए ‘भगवान को बना दिया मृतक’, पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

यूपी (लखनऊ): मंदिर की जमीन हड़पने के लिए ‘भगवान को बना दिया मृतक’, पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मंदिर की जमीन को हड़पने के लिए ‘भगवान’ को ही मृतक बना दिया गया. पहले भगवान को मृतक घोषित कर दिया गया, फिर कागजात दिखाकर मंदिर की जमीन को हड़प लिया गया. अब जब मामले की जांच हुई है, तो पूरा खेल सामने आ गया है. जांच के मुताबिक, मंदिर की जमीन जो कि भगवान कृष्ण-राम के नाम थी, उन दोनों को मृत बताकर पहले फर्जी पिता के नाम जमीन करवा दी. और उसके बाद भी जमीन किसी के नाम पर करवा ली.

इस फर्जीवाड़े के बारे में मंदिर के ट्रस्टी की शिकायत नायब तहसीलदार से होते हुए कलेक्टर तक पहुंची. जब भी जांच नहीं हो सकी, तो यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इस मामले की जांच शुरू करवाई. दरअसल, यूपी में मोहनलालगंज के कुशमौरा हलुवापुर में एक मंदिर के ट्रस्ट की जमीन को लेकर पूरा विवाद हुआ है.

ट्रस्ट की ओर से दाखिल अर्जी में कहा गया है कि मोहनलालगंज में खसरा संख्या 138, 159 और 2161 कुल रकबा 0.730 हेक्टेयर ‘कृष्णराम’ भगवान के नाम पर खतौनी में दर्ज है. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, ये मंदिर 100 साल पुराना है. साल 1987 में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान ‘भगवान’ कृष्णराम को मृतक दिखाकर उनके फर्जी पिता गयाप्रसाद को वारिस बताते हुए मंदिर की जमीन को उनके नाम पर इसे दर्ज कर दिया गया.

जांच में सामने आया है कि इसके बाद साल 1991 में गयाप्रसाद की भी मौत दिखा दी गई और उसके भाई रामनाथ और हरिद्वार का नाम फर्जी तौर पर दर्ज किया गया. इसी फर्जीवाड़े के दम पर जमीन को हड़प लिया गया.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks