
एटा। जिलाधिकारी डाॅ0 विभा चहल ने जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मा0 सांसदों, विधानमण्डल के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों के संबंध में प्रत्येक सरकारी कार्यालयों में एक जनप्रतिनिधि पत्राचार रजिस्टर रखा जाय, जिसमें मा0 सांसदों, विधानमण्डल के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के प्राप्त पत्रों को दर्ज किया जाय। समय से उसकी प्रति भेजी जाये निस्तारण की अन्तिम तिथि से भी संबंधित को यथाशीघ्र अवगत कराया जाय।
डीएम ने कहा कि जिन प्रकरणों में समय लगने की संभावना हो, उसके बारे में एक अन्तरिम उत्तर भेजकर पृथक से उन्हें अवगत करा दिया जाय, जिसमें मा0 सदस्यों को उसकी मामले में बार-बार अनावश्यक पत्राचार न करना पडे। तत्संबंधी प्रविष्टि रजिस्टर में भी दर्ज की जाय।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों से अपेक्षा की है कि शासन द्वारा निर्गत शासनादेश दिनांक 15 अक्टूबर 2015 एवं 18 अक्टूबर 2017 का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय, इसमें किसी भी प्रकार की शिक्षिलता न बरती जाय।