BJP के बाद अब कांग्रेस महिला नेता के बिगड़े बोल, कहा- किसानों की मदद करो, चाहे पैसे दान कर या शराब बांट कर

BJP के बाद अब कांग्रेस महिला नेता के बिगड़े बोल, कहा- किसानों की मदद करो, चाहे पैसे दान कर या शराब बांट कर

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. हरियाणा के कृषि मंत्री के बाद अब कांग्रेस नेत्री विद्या देवी ने किसान आंदोलन में किसानों की मदद को लेकर एक विवादित बयान दिया है. विद्या देवी ने कांग्रेस जिले कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि किसान आंदोलन में किसानों कि मदद करो चाहे पैसे दान कर या शराब बांट कर. जिस समय उन्होंने ये बयान दिया उस समय कांग्रेस के सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली सहित कई अन्य कई नेता भी मौजूद थे. बता दें कि विद्या देवी जींद के नरवाना से कांग्रेस की सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.

वहीं इस दौरान विद्या देवी ने कहा कि कांग्रेस जब से हारी है कांग्रेस का अस्तित्व ही ख़त्म हो चुका था, लेकिन किसी न किसी तरह से यह आंदोलन दोबारा खड़ा हुआ है, इसको अब हर हाल में चलाना है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों कि मदद करो चाहे पैसे दान कर या शराब का भी दान कर सकते हैं. जिसका जो भी सहयोग बन सकता है करें और आंदोलन को आगे बढ़ाओ.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks