प्रधानमंत्री जी भाजपा सरकार में तीस रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम कब होंगे- सुरेश शर्मा

प्रधानमंत्री जी भाजपा सरकार में तीस रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम कब होंगे- सुरेश शर्मा
मोदी नगर 14 फरवरी । लाॅकडाउन ने आम जनता की कमर पहले तोड़ दी थी । अब जो बची हुयी कसर अब महंगाई पूरा कर देगी । आम आदमी को फिलहाल महंगाई की मार से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है ।
आज देश की जनता प्रधानमंत्री से पूछ रही है कि बार- बार पेट्रोल- डीजल के दाम भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री कार्यालय क्यों बढ़ा रहा है । कांग्रेस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना था कि दिल्ली में पूरी तरह रिफाइंड पेट्रोल 34 =00 रूपये बिक सकता है, तो अब भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री कार्यालय 34 =00 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल दिल्ली में क्यों नहीं बिकवा रहे है ।
यह वक्तव्य राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने अपने कैम्प कार्यालय पर दिया । इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है । जिसके बाद तेल की कीमतों ने नया रिकार्ड कायम कर दिया है । हैरत की बात ये भी है कि अब पेट्रोल से डीजल की कीमत दस रूपये से भी कम रह गई है । उन्होंने कहा कि नये साल में भाजपा सरकार में पेट्रोल- डीजल जनवरी व फरवरी में 18 दिन ही पेट्रोल के दाम बढ़ाये गये हैं । लेकिन इस दौरान पेट्रोल 4=69 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल महंगा हो गया है । इसी साल 1 जनवरी में पेट्रोल का भाव रूपये 83 =71 था ।आज 88 =44 रूपये प्रति लीटर है । इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 4 =87 रूपये प्रति लीटर महंगा हुआ है । 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73 =87 रूपये प्रति लीटर था ।आज 78 =74 रूपये है ।
देश न बिकने की सौंगध खाने वाले सहाब के राज में सब कुछ बिक रहा है । भाजपा सरकार में किसान, मजदूर,असंगठित मजदूरों की बेरोजगारी के कारण हालत बद से बदतर होती जा रही है । पहले नोट बंदी, फिर कोविड- 19 वायरस से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks