
एटा – कलक्ट्रेट बार एशोसिएशन के बहुप्रतिष्ठित चुनाव की देर रात्रि तक कुल नौ राउंड की मतगणना मे अध्यक्ष पद पर सत्येन्द्र पाल सिंह चौहान ने 351मत पाकर अपने निकटतम वीरेश कुमार शर्मा को 192 मतों से शिकस्त दी।वीरेश कुमार शर्मा को159 मत मिले।।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह को 317मत मिले।उनके निकटतम उदयराज सिंह सोलंकी को 299 मत मिले।अजीत कुमार सिंह ने 18 मतों से जीत दर्ज की।उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी विजयी हुये।जिनमे योगेश कुमार शाक्य 356 मत पाकर तथा अजीत सिंह यादव348 मत प्राप्त कर विजयी हुये।एवं महा सचिव के पद पर पहले राउंड से ही राकेश यादव ने बढत हाशिल कर अन्त मे 390 वोट प्राप्त कर लिये।जवकि उनके निकटतम आदित्य कुमार मिश्रा को 271मतों पर ही सन्तोष करना पडा।और राकेश यादव ने उन्हें119 मतो से धराशाई कर तीसरी बार महासचिव पद पर जीत दर्ज की।सयुंक्त सचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने बाजी मारी।इनमें श्याम गुप्ता474मत पाकर पहला पद हाशिल किया।तो451मत झटक कर कु० आरती यादव ने दूसरा दावा ठोक दिया।साथ ही गुरुदीप सिंह “टाइटलर”ने324 मत लेकर तीसरे दावेदार होने का गौरव प्राप्त कर लिया।चुनाव एवं मत गणना कराने मे वरिष्ठ अधिवक्ता नारायण भाष्कर, महेश यादव,चोव सिह बघेल, नारायण जी पाँन्डेय,प्रभात चौहान, बृजेश मिश्रा,मु०इरफान खान, जितेन्द्र बघेल,सुरेश वर्मा, रामनिवास यादव, तारिक वारसी, भूपसिंह शाक्य,मुकेश सोनी, ताराचंद वर्मा आदि ने एतिहासिक भूमिका अदा की। मत गणना मे सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग कर अपनी अपनी बुद्धि का लोहा मनबाने का श्रेय भी हाशिल किया।