प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस वाराणसी में रेलिंग तोड़कर हवा में लटकी

यूपी : प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बस वाराणसी में रेलिंग तोड़कर हवा में लटकी

वाराणसी के लहरतारा फ्लाइओवर पर शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे बस रेलिंग तोड़कर हवा में झूल गई। रेलवे लाइन के ठीक ऊपर बस के लटकने से रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। बस थोड़ी और लटकती तो गेटमैन भवन के ऊपर आती और कई जाने जा सकती थीं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी को आपात खिड़की से सुरक्षित निकाल लिया गया। बस में 25 लोग थे, जो संगम स्नान कर लौट रहे थे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की टीम मौके पर पहुंची। संरक्षा जांचने के बाद सब कुछ ठीक मिलने पर राहत की सांस ली।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks