किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा मचा रहा सुबह से ही बना दिया था कलेक्ट्रेट को छावनी हजारों किसानों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक महापंचायत संपन्न हुई किसानों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान
18 को अलीगढ़ और 23 फरवरी को फिरोजाबाद में किसान महापंचायत होगी

एटा।आपके साथ उपलब्ध कराना है कि आज दिनांक 10 फरवरी 2021 को एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसानों की महापंचायत आयोजित की गई उक्त महापंचायत को लेकर प्रशासन में हड़कंप रहा सुबह से ही एटा कलक्ट्रेट को प्रशासन ने छावनी में तब्दील कर दिया था उसके बावजूद भी हजारों की संख्या में किसानों ने उपस्थित होकर महापंचायत को सफल बनाने का काम किया और उपमा पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया के कृषि कानूनों को लेकर 23 में चल रहे आंदोलन को हर हाल में सफलता तक ले जाने में पूर्ण रुप से सहयोग किया जाएगा और उसी के चलते 18 फरवरी को अलीगढ़ 23 फरवरी को फिरोजाबाद में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा तथा दिल्ली आंदोलन के लिए जिले 22 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी आ लगाई जाएंगे और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 75 जनपदों से अभियान चलाकर 7500000 किसानों को जोड़ने का काम किया जाएगा जिससे जरूरत पड़ने पर प्रत्येक जिले में लाखों किसानों की उपस्थिति बड़े-बड़े प्रदर्शनों का आयोजन किया जा सके ताकि भविष्य में कभी भी किसानों पर संकट आने घड़ी में मजबूती से के साथ अखिल भारतीय किसान यूनियन किसान मजदूरों की लड़ाई को लड़ सके अंत में किसानों में ज्ञापन देने के लिए जिलाधिकारी आवास में घुसकर ज्ञापन देने की अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम उप जिलाधिकारी सदर एवं सीओ सिटी एवं सदन कोतवाल सहित तमाम अमला पहुंचा और किसानों का ज्ञापन दिया गया जिस में लंबित समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और परसों अधिकारियों एवं किसानों के बीच वार्ता कर समाधान कराने का आश्वासन दिया तथा गांव गधुआ हाथ में फैले पशुओं में सुर पका मुंह पका की वजह से महामारी से तमाम पशुओं की मौत हो गई है जिस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कैंप लगाकर पशुओं के इलाज कराने का आश्वासन दिया एवं पूरे जिले में टीकाकरण अभियान को प्रमुखता से चलाने का भी आश्वासन दिया उपमा पंचायत में निम्नलिखित मांगों को प्रमुख रूप से उठाया गया
1- तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किया जाए एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों को खरीदने का गारंटी कानून हब बनाया जाए।
2- स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को पूर्ण रुप से लागू किया जाए। जिसमे गेंहू 5000, धान 5000, मक्का 3000, बाजरा 3000, सरसो 7000, आलू 2000 व दूध 70 रुपए लीटर के हिसाब से किसानों को मूल्य मिल सके।
3- किसान सम्मान निधि योजना का प्रतिमाह ₹10000 किया जाए ताकि किसानों के घर की रसोई का खर्चा चल सके।
4- किसानों को विद्युत सप्लाई पंजाब, हरियाणा की तर्ज पर 24 घंटे मुक्त की जाए।
5- सरकारों की गलत नीतियों की वजह से किसान कर्जदार हुआ है इसलिए सभी किसानों का पूर्ण रूप से कर्जा मुक्त किया जाए।
6- भूमि विकास बैंक ने जालसाजो की मदद से जनपद एटा में ही लगभग 10000 किसानों की जमीन को नीलाम करने का षड्यंत्र चल रहा है जिसे रोकते हुए उनकी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए।
7- पश्चिमी उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश का कुछ भूभाग लेते हुए प्रदेश का गठन कराया जाए।
8- उत्तर प्रदेश में सरपंच प्रणाली लागू की जाए ताकि किसान मजदूर छोटे-छोटे विवादों की वजह से अदालतों की आजीवन लगाने वाले चक्करों से बच सकें।
9- उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे हैं उन समस्याओं का हल कराके समय से कार्य न कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
10- रजवाहो एवं नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए और सफाई के नाम पर हो रहे घोटालों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
11- लॉकडाउन व किसान आंदोलन के समय उत्तर प्रदेश सहित देश के पुलिस विभाग ने किसान मजदूरों के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया है जिससे आम जनमानस में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।पुलिस का यह घटिया रवैया बदलवाकर किसान मजदूर जो देश के असली भाग्य विधाता हैं उनको सम्मान दिलाने का काम करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष, इंजी0 अनुराग सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबलेश यादव युवा प्रदेश अध्यक्ष, अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, ठा0 दिनेश चंद्र कुशबाह राष्ट्रीय प्रवक्ता, छोटू यदुवंशी प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, आशू भाई, थान सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष, रामखिलाड़ी सविता, पुष्पेंद्र कुमार युवा जिला अध्यक्ष नगर प्रभारी जाहिद अब्बास, देवराज सिंह, बबलू नागर, राघवेन्द्र सिंह, आशुतोष, अरविन्द शाक्य, कन्हैया भाई, सौरभ कुमार, राहुल, अवधेश कुमार, श्यामा बेगम, शमशीदा, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।