पी का कासगंज बना बिकरु कांड का एक और जनपद, एक सिपाही की मौत ,एक घायल!

यू पी का कासगंज बना बिकरु कांड का एक और जनपद, एक की मौत ,एक घायल!

कासगंज। यूपी के बिकरुकाण्ड की फाइलें अभी जांच के दायरे से सिमटी भी नही थी कि प्रदेश का एक और जिला कासगज बिकरुकाण्ड का जनपद उजागर हुआ जहां कार्यवाही करने गए पुलिस टीम में एक दरोगा तथा एक सिपाही पर शराब माफिया ने हमला बोल दिया! शराब माफिया द्वारा किये गए हमले से मिली गंभीर चोटों से एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरी तरफ पुलिस दरोगा को मौके पर पहुचे पुलिस बल ने अर्धनग्न घायल पाया है। सनसनीखेज इस घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रासुका की कार्यवाही करते हुए गंभीर आदेश दे दिए है।
कार्यवाही के दौरान हुए शहीद सिपाही के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने जी घोषणा कर दी गई है। वही घायल दरोगा के इलाज हेतु कोई कोताही न बरतने के आदेश दे डाले है।
गौरतलब हो कि कासगंज जनपद में सट्टेबाजी की खाईबाड़ी करने वालों ने इससे पूर्व पत्रकारों पर भी हमला अब से कुछ दिनों पूर्व में किया था जिसमे कार्यवाही तो हुई किन्तु जिस हद तक होनी थी उस हद दिखी नही ,यदि सट्टेबाजो पर ठोस कार्यवाही हुई होती तो शायद आज यह दुखद घटना न घटती! फिलहाल इस समूचे घटनाक्रम के बाद पुलिस हरकत में है,शराब माफिया के सहयोगियों की धर पकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी पकड़ में नही आ सका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks