
राजू आर्या पर शार्प शूटरों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जबर्दस्त फायरिगं , गोलियां लगने के बाद आगरा रैफर
कासगंज / एटा ! विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व मंत्री एवं भारतीय किसान विकास मंच के उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी तथा अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्या क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक मारहरा पर आज जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर के निकट चेहरा बाधें चार अञात बाइक सवार शार्प शूटरों ने जान से मारने की नीयत से जमकर फायरिगं कर उन्हें मरणासन्न अवस्था में उस समय छोडा जब वहां मौजूद सैकड़ों लोगो ने पुलिस को सूचना देकर चीखते चिल्लाते हुऐ उन्हें घेरने की कोशिश की ! बताया जाता है कि राजू आर्या के सीने व पैर में लगी गोलियां लगी है तथा मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियो ने राजू आर्या की हालत गंभीर होते देख उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन हॉस्पीटल में रैफर किया है ! युवाओं के प्रेरणा स्रोत युवा क्रान्तिकारी नेता राजू आर्या अभी कुछ माह पूर्व दो बार वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मारहरा अनिल कुमार यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए जिलाधिकारी सुखलाल भारती के समक्ष अपने समर्थन में बहुमत परीक्षण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड करवा चुके हैं ! अपने ऊपर मडंराते खतरों के चलते वह शासन स्तर से निजी व्यय पर कई वर्षो तक गनर रखे हुऐ थे लेकिन राजनैतिक रस्साकशी के चलते साजिशन उनका गनर ही नहीं हटवाया गया बल्कि उन पर कई आरोप लगाकर मुकदमें भी दर्ज किऐ गऐ ! गनर रहने के दौरान भी राजू आर्या पर शार्प शूटरों द्वारा कई बार जानलेवा हमले किऐ गए लेकिन पुलिस किसी भी हमलावर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी ! आज राजू आर्या पर हुऐ प्राणघातक हमले से यह साफ हो चला है कि आसन्न पंचायत चुनावों के चलते प्रतिद्वन्द्वी उन्हें अपने रास्ते से हर हाल में हटाने पर आमादा है !