तमकुहीराज/विकास खण्ड तमकुहीराज के वार्ड संख्या 41मे जिला पंचायत के उम्मीदवार डा.इरफान अहमद ने गांव-गांव घूम कर लोगों से जन सम्पर्क किया।

डा.इरफान अहमद पेशे से हड्डी आदि रोगों के डाक्टर है जो वार्ड नं.41से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार है वे रोजाना शुबह से शाम तक क्षेत्र मे रहते है तथा लोगों से जन सम्पर्क करते है।उनका कहना है कि लोगों का नेता बनने के लिए लोगों के बीच रहना जरूरी है।और मुझे लोगों के बीच रहना अच्छा लगता है।मुझे लोगों के बीच रहकर उनकी दुख दर्द को महसुस करना है।उनकी समस्याओ के लिए लड़ना है।सोमवार के दिन उन्होंने पटहेरीया सहदौली,पटहेरवा बसतपुर आदि गावों मे घूम घूम कर लोगों से सम्पर्क किया तथा अपने मन की बात कही।साथ मे छात्र यूवा नेता बबलू अली गाजी, सोहन गुप्ता, मोहन गुप्ता, डा.वीरेन्द्र प्रसाद, अवध किसोर निगम, अजाद अली,शेरुमलिक आदि लोग मौजूद रहे।
तमकुहीराज रिपोर्ट-मु.रफीक अली।
About The Author
Post Views: 11