फिर फूटा कोरोना बम, सात साल का बच्चा समेत और छह और पॉजिटिव मिले, आंकड़ा 50 पर पहुंचा

फिर फूटा कोरोना बम, सात साल का बच्चा समेत और छह और पॉजिटिव मिले, आंकड़ा 50 पर पहुंचा

अलीगढ़। कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन तीसरे लॉकडाउन की शुरूआत अलीगढ़ में बुरी हुई है। निरंतर पॉजिटिव मरीज निकल रहे हैं। बुधवार को सुबह ही कोरोना बम फूट गया। छह और पॉजिटिव निकले हैं। इनमें सात साल का बच्चा व एक महिला भी शामिल है। अलीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 50 हो गई है। इनमें दो की मृत्यु हो चुकी है। 11 सही हो गए हैं। अहम बात यह है बुधवार को मिले पॉजिटिव में हॉटस्‍पोट उस्‍मानपाड़ा इलाके अलावा एक मरीज भमौला क्षेत्र का है।इससे अधिकारियों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

कोरोना से अलीगढ़ में एक और मौत, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव

मंगलवार को कोरोना से अलीगढ़ में एक और मौत हो गई थी। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती उस्मानपाड़ा की संक्रमित 45 वर्षीय महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। वहीं, सराय हकीम में एक और महिला संक्रमित मिली थी। इस सहित संक्रमितों की संख्या अब 44 हो गई थी, जिनमें से अब तक दो की मौत हो चुकी है। लेकिन बुधवार को संख्‍या बढ़कर 50 हो गई।
हॉटस्पॉट इलाका फिर हॉट

हॉटस्पॉट क्षेत्र उस्मानपाड़ा की जिस महिला की मौत हुई है, उसे 30 अप्रैल को सांस में तकलीफ होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गई। दो मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड वार्ड में लिया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे वेंटीलेटर पर लिया गया। मंगलवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। यह महिला मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की रिश्तेदार थी। मेडिकल कॉलेज से 14 लोगों की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को दी गई। इसमें सराय हकीम में मस्जिद के पास रहने वाली 58 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि की गई। इसका सैंपल दो मई को लिया गया था।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks