
राजपाल बने संघ के प्रांत संघचालक
एटा, 7 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एटा जनपद के वरिष्ठ नेता एवं संघ के बृजप्रांत कार्यवाह का दायित्व संभालने वाले राजपाल सिंह अब बृजप्रांत के संघ चालक बनाये गये हैं।
संघ की रविवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
उनके “प्रांत संघचालक”बनने पर उनके शुभचिंतकों व संयुक्त प्रेस क्लब परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।