टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, सुसाइड नोट में लिखा- मरते दम तक नहीं जाएंगे

टिकरी बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, सुसाइड नोट में लिखा- मरते दम तक नहीं जाएंगे

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज एक और किसान ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल हरियाणा के कर्मवीर सिंगवाल ने आज सुबह पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लटका कर खुदकुशी कर ली. किसान की आत्महत्या के बाद आसपास के इलाके में मौजूद लोग जुट गए. मृतक कर्मवीर सिंगवाल अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया, जिसमें उन्होंने आंदोलनकारी किसानों के नाम संदेश लिखा है. सिंगवाल ने इसमें कहा है कि काले कानूनों के खिलाफ मरते दम तक किसानों को संघर्ष करना है.

दरअसल, यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रदर्शनकारी किसानों ने आत्महत्या की. इससे पहले जनवरी महीने में भी कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन में भाग ले रहे पंजाब के 40 वर्षीय एक किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. तब हरियाणा पुलिस ने यह जानकारी दी थी. सोनीपत के कुंडली पुलिस थाने में निरीक्षक रवि कुमार ने बताया था कि किसान अमरिंदर सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले का निवासी था. किसान को सोनीपत के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks